देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 220 मामले सामने आए हैं, जबकि 05 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं एक बार फिर आज बैकलॉग मौतों के 04 मामले सामने आए हैं। प्रदेश में आज 217 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 3,220 रह गई है।
प्रदेश में अब तक 3 लाख 38 हजार 508 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 22 हजार 475 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,026 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 31 रह गई है। वहीं आज 26,853 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
आज जिलेवार आंकड़े:
अल्मोड़ा 24
बागेश्वर 01
चमोली 01
चम्पावत 03
देहरादून 94
हरिद्वार 20
नैनीताल 17
पौड़ी 09
पिथौरागढ़ 01
रुद्रप्रयाग 07
टिहरी 21
उधमसिंह नगर 14
उत्तरकाशी 08
वहीं प्रदेश में आज 13 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आये हैं, 03 लोगों की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में कुल 446 ब्लैक फंगस के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 76 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 62 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

More Stories
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था, सरकार का बड़ा निर्णय
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद, अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री