देहरादून
हर साल विश्वकर्मा जयंती का पर्व कन्या संक्रांति के दिन मनाया जाता है। कन्या संक्रांति के दिन भगवान विश्वकर्मा का अवतरण हुआ था। इसी वजह से इस दिन को विश्वकर्मा जयंती के रूप में मनाया जाता है। भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के प्रथम शिल्पकार के रूप में जाना जाता है। उन्हें दुनिया का पहला वास्तुकार और इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा जयंती के दिन लोग कार्य-व्यापार में तरक्की और घर में सुख-समृद्धि के लिए विश्वकर्मा पूजा करते हैं। इस दिन लोहे के समानों, मशीनों और दुकानों की पूजा होती है ताकि काम में आ रही दूर हों और कार्यों में सफलता मिले। आज देहरादून नगर निगम के प्रांगण में निगम कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर हवन किया बाद में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, विधुत विभाग के इंचार्ज रंजीत राणा,कर्मचारी नेता सतेंद्र कुमार,नाम बहादुर समेत निगम के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच