देहरादून
कुछ शरारती तत्वों ने एमडीडीए के नाम पर शहर में बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। इन लोगों ने जेई एवं सुपरवाइजर की फ़र्ज़ी भर्ती ही निकाल डाली। प्राधिकरण के संज्ञान में आया है कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा शहर के कुछ स्थानों यथा शिमला बाईपास रोड पर पोस्टर लगा के MDDA में जे ई एवं सुपरवाइजर की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है । इस संदर्भ में सर्व साधारण को यह अवगत कराना है कि उक्त पोस्टर पूर्णतया भ्रामक एवं गलत है तथा कानूनन यह कार्य गलत एवं दंडनीय है , प्राधिकरण या कोई भी अन्य सरकारी संस्था इस तरह की किसी भी भर्ती के लिये उचित माध्यम यथा समाचार पत्र, सरकारी वेब साइट आदि का प्रयोग करती है ।

More Stories
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना
पुलिस चेकिंग के दौरान युवको को अनावश्यक वीडियो बनाना पड़ा महंगा, चालान कार्यवाही के साथ- साथ युवकों को काटनी पड़ी हवालात में रात
मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त – 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित