देहरादून
उत्तराखंड राज्य के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आप कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। देहरादून में गांधी पार्क पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोला और धरना देते हुए सरकार पर अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्यायिक हत्या करने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पहले राज्य की बेटी की हत्या हुई और अब उस हत्या में हत्यारों के साथ मिलकर न्याय की भी हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व में भी इस मामले पर सरकार के खिलाफ जुबानी हमला बोला था और अब धरना प्रदर्शन के माध्यम से जनता को भी इस मामले में लामबंद करने का काम कर रहे हैं ताकि राज्य की इस बेटी को न्याय मिल सके।

More Stories
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देशभर के दिग्गज एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का सुभारती में जमावड़ा, 15वें आईएसएकॉन-यूके 2026 का भव्य शुभारंभ
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई