देहरादून
उत्तराखंड राज्य के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आप कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। देहरादून में गांधी पार्क पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोला और धरना देते हुए सरकार पर अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्यायिक हत्या करने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पहले राज्य की बेटी की हत्या हुई और अब उस हत्या में हत्यारों के साथ मिलकर न्याय की भी हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व में भी इस मामले पर सरकार के खिलाफ जुबानी हमला बोला था और अब धरना प्रदर्शन के माध्यम से जनता को भी इस मामले में लामबंद करने का काम कर रहे हैं ताकि राज्य की इस बेटी को न्याय मिल सके।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, आवास विभाग के अधीन विभिन्न पार्किंग प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा है काम
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन