देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव में अनिल शर्मा (चीनी) चुने गये अध्यक्ष, सचिव पद पर राजबीर विष्ट ने मारी बाज़ी

907 views          

देहरादून

जिला बार एसोसिएशन के कल हुए मतदान में आज हुई मतगणना के परिणाम शाम को घोषित हुए जिसमें अध्यक्ष : अनिल कुमार शर्मा – 1237, राजीव शर्मा – 951 एवं आलोक घिडियाल – 284 मत मिले। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर  अनिल कुमार शर्मा (चीनी भाई) विजय हुए।

सचिव पद पर -अजय बिष्ट -343, अनिल पंडित – 423, आशुतोष गुलाटी – 07, दीपक कुमार – 167, मंजीत सिंह रौथाण – 33, प्रकाश टी पाल – 539, राजबीर बिष्ट – 617, राकेश कुमार -12, रनदीप सिंह ग्रेवाल- 192, रविंदर सिंह चौहान – 88, शम्भू प्रसाद ममगाईं – 47 इस प्रकार सचिव पद पर राजबीर सिंह बिष्ट विजय हुए।उपाध्यक्ष  पद पर श्रीमती अल्पना जदली – 393, भानु प्रताप सिसोदिया – 839, मानवेन्द्र सिंह रावत- 296, परितोष बडोनी – 270, विजय कुमार नौटियाल – 166,  एवं विनोद कुमार सागर – 488 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर भानु प्रताप सिसोदिया विजय हुए।

सह सचिव : अनिल सिंह बिष्ट – 1012, कपिल अरोड़ा -1046, कुलदीप कुमार – 117, संजय कुमार सिंहमार -271 वोट मिले। सह सचिव पद पर कपिल अरोड़ा विजय हुए।

ऑडिटर : जितेंद्र सिंह भंडारी – 460, ललित भंडारी – 1091, प्रभाकर कुमार – 316, राजीव कुमार रोहिल्ला – 574 मत मिले। ऑडिटर पर पर ललित भंडारी विजय हुए।

पुस्तकालय अध्यक्ष : सुभाष परमार – 1027, आर० एस० भारती -1376 मत मिलने से आर०एस० भारती विजय घोषित हुए।

10+ कार्यकारणी सदस्य : राहुल अमोली -1140, राम सूरत ठाकुर – 758, श्रीमती सुनीता रानी – 540 मत मिले। 10+ कार्यकारणी सदस्य पद पड़ राहुल अमोली जी विजय हुए।

7+ कार्यकारणी सदस्य : दीपक त्यागी निर्विरोध चुने/विजय हुए।

5+ कार्यकारणी सदस्य : अनिल कुमार – 948, अरुण कुमार – 270,  आशीष भर्त्तवाल – 927, हज़ारा बानो – 273 मत मिले जिससे 5+ कार्यकारणी सदस्य पद पर  अनिल कुमार विजय हुए।

3+ कार्यकारणी सदस्य : अजय कुमार –  1546, बलबीर चौहान – 887 इससे 3+ कार्यकारणी सदस्य पद पर अजय कुमार विजय हुए। तथा 3+ कार्यकारीणी सदस्य (महिला) आराधना चतुर्वेदी निर्विरोध चुनी/विजय हुई।

इन सभी विजेताओं को वधाई देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज पाण्डे ने अपेक्षा की,  कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हित में कार्य करेगी और बार की गरिमा बढ़ातें हुए नये आयाम स्थापित करेगी। वधाई देने वालों में एडवोकेट एल आर डंगवाल,  नितिन सिंघल, अहमद कमाल, गिरधारी जैन, शरद दहिया, अभिषेक रावत, परमेन्द्र कुमार, प्रवीन शर्मा, सतीश कुमार, कुंवर राजू,  सहित सुनील गुप्ता आदि तमाम अधिवक्ता सम्मिलित हैं।

About Author

           

You may have missed