
देहरादून
उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज मसूरी विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली ने सुबह टपकेश्वर महादेव में पूजा करने के उपरांत शहीदों को नमन करके पदयात्रा शुरू की, इस पदयात्रा में गोदावरी थापली के साथ युवाओं एवं बुजुर्गों दोनों का जनसैलाब दिखा ।
गोदावरी थापली के साथ में मसूरी के पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला एवं कांग्रेस के आसाम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह रहे जिन्होंने साथ में पदयात्रा की ।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए गोदावरी थापली ने कहा कि जिस तरह से उन्हें युवाओं का, मातृशक्ति का, एवं बुजुर्गों का समर्थन मिल रहा है इससे यह बिल्कुल साफ है कि मसूरी विधानसभा में और उत्तराखंड में जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है । उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता अब परिवर्तन चाहती है
आपको बता दें कि गोदावरी थापली के समर्थन में इससे पहले कांग्रेस के स्टार प्रचारक आचार्य प्रमोद कृष्णम भी आए थे जिन्होंने गोदावरी थापली के जीतने पर उन्हें मंत्री बनाने के स्पष्ट संकेत दिए थे ।
पद यात्रा से पहले गोदावरी थापली ने आज सुबह कोछड़ कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान किया तथा शाम को उनका यह अभियान कंडोली में चलाया गया । उनके समर्थकों ने भी मसूरी विधानसभा के कई वार्डों में जनसंपर्क अभियान किया साथ ही कांग्रेस के लिए जोरदार प्रचार किया ।
आपको बता दें कि मसूरी विधानसभा की सीट पर कांग्रेस की प्रत्याशी गोदावरी था पल्ली का समर्थन कई सामाजिक संस्थानों ने भी किया है ।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री