देहरादून
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी के पास एक बस हादसे की खबर प्राप्त होने पर जिला प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता की।
जिला प्रशासन के अनुसार एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिस वाहन मे लगभग 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं जिसमें से 27 घायल यात्रियों को निकाला गया है। जिन्हें उपचार हेतु 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा जा रहा है। मौके पर जिलाधिकारी और जिला पुलिस अधीक्षक पहुंच गए हैं। घटना स्तर पर खोज और बचाव कार्य जारी है।
जिला प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही घायलों को उनकी आवश्यकता अनुरूप मदद की जाए। अतिरिक्त एंबुलेंस को मौके पर भेजा जाए जिससे घायलों को सही समय पर इलाज मिल सके।
जिला प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने घटना की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को भी दी है जिस पर मुख्यमंत्री ने घायलों को तुरंत चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यकता पड़ने पर देहरादून में हेलिकॉप्टर को तैयार रहने को कहा गया है।
प्रशासन के अनुसार सात यात्रियों की मृत्यु इस दुर्घटना में होना बताई गई है सभी यात्री गुजरात के बताए गए हैं।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक