देहरादून
आज डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत आने वाले भानियावाला के सेलिब्रेशन गार्डेन में एस०पी०ड़ी संस्था द्वारा उत्तराखंड के लोकप्रिय त्योहार इगास को लेकर कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भा०ज०यु०मो व वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा सौरभ थपलियाल मौजूद रहे । कार्यक्रम में अनेकों छात्र छात्राओं व क्षेत्रवासियों ने अपनी अनेकों प्रतिभाओं की प्रस्तुति दी व एस०पी०ड़ी संस्था के अभियर्थियों ने अपनी प्रतिभा की झाँकियाँ प्रस्तुत की । कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सौरभ थपलियाल ने पहाड़ी त्योहार इगास की विशेषता व इगास के कथाओं पर जोर दिया व जनता को पहाड़ से जुड़े रहने को कहा ।

सौरभ थपलियाल ने लगातार हो रहे पलायन और लुप्त हो रही उत्तराखंड की संस्कृति पर दुख जताया और युवाओं से अपनी पहाड़ी बोली सीखने और पहाड़ से जुड़े रहने की मांग की । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुरषोत्तम डोभाल मौजूद रहे व कार्यक्रम की पूर्ण जिम्मेदारी दीपक पंवार ने संभाली ।
कार्यक्रम में प्रकाश कोठारी , डोईवाला मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो सोनू गोयल , सभासद संदीप नेगी , दीपक सिंह पंवार, कमल सिंह राणा, पवन बिजलवाण, बिक्रम रावत,मनोज चौधरी, सौरभ राणा ,अखिलेश जोशी , गौरव भट्ट , प्रदीप जुयाल, अंशुल पंवार,श्रीमती प्रमोदा खत्री, अरूणा पंवार, अमीशा रावत , ललित जोशी , मोहित चौहान , हरप्रीत सिंह , शुभम सेमवाल , कान्ता , शिवम बहुगुणा आदि मौजूद रहे ।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, संदिग्धों की तलाश हेतु सुबह से ही जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान, पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आपराधिक घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये जनपद में 20 चैकिंग प्वांइट किये निर्धारित
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी