कांग्रेसियों ने बाल दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की प्रतिमा पर किया माल्यर्पण।

429 views          

देहरादून

कांग्रेस पार्टी नहेरु ब्रिगेड की ओर से प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की जयंती व बाल दिवस के अवसर पर कांग्रेसियों ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और हरिद्वार रोड स्थित पुरानी जेल में जवाहरलाल नेहरु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की तथा तत्पश्चात बच्चों के साथ मिलकर हर्षोल्लास से बाल दिवस मनाया गया l इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें l इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जंयती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत को आजादी मिलने के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ही देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे। उन्हें बच्चों से बेहद लगाव था। बच्चों के अधिकार, देखभाल और शिक्षा के बारे में लोगों को नेहरू जी ने ही जागरुक किया जाता था और इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में चुना गया। और उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने विभिन्न शैक्षिक संस्थानों जैसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और भारतीय प्रबंधन संस्थान की स्थापना की थी और आज देश के युवाओं को उनके पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है l

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष  प्रीतम सिंह , संतराम शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहरू ब्रिगेड, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, उत्तराखंड वरिष्ठ आंदोलनकारी सुशीला जी, राजपुर विधानसभा प्रभारी जगदीश धीमान, अवधेश पंथ,अंजलि जेगली महिला प्रदेश अध्यक्ष नेहरू ब्रिगेड, प्रियांशु शर्मा अध्यक्ष महानगर नेहरू ब्रिगेड, रवि कुमार फुकेला उपाध्यक्ष महानगर नेहरू ब्रिगेड, महानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील बांगा, सुरेश पारछा,अजीम अली, हिमांशु लोधी, धियानु कुमार, युवा कांग्रेस सो0 मी0 प्रदेश अध्यक्ष विजय रतूड़ी, सो0 मी0 जिला अध्यक्ष विकास नेगी, आदि मौजूद थे l

About Author

           

You may have missed