
देहरादून
आज मोनाल फार्म शमशेर गढ़ में डोईवाला विधानसभा के युवाओं द्वारा युवा सम्मेलन आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सौरभ थपलियाल शामिल हुए व युवाओं को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए युवाओं को प्रेरित किया व भाजपा की रीति नीति के बारे में बताया साथ ही आने वाले चुनाव में भाजपा को मजबूती देने की बात की व युवाओं की अहम भूमिका बताई ।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर सैकड़ों युवाओं ने भाजपा पर अपना भरोसा जताया व मौजूदा सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर पुनः भाजपा को सत्ता में लाने की बात की व अबकी बार 60 के पार नारे को समर्थन दिया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा सौरभ थपलियाल के साथ कृपाल सिंह , विनोद रावत , दिनेश रावत , महानगर मंत्री युवा मोर्चा मनोज गुनियल व कवींद्र सिंह ने मंच संभाला ।
कार्यक्रम में महानगर मंत्री युवा मोर्चा शुभम रावत , बालावाला मण्डल मंत्री शुभम सेमवाल , महानगर मंत्री हिन्दू जागरण मंच ललित जोशी , पूर्व जिलामंत्री युवा मोर्चा मोहित चौहान ,न्यू संस्था के संस्थापक हरप्रीत सिंह , टीम वारियर्स के संस्थापक शिवम बहुगुणा ,अनुराग कुमार कान्ता, इंद्रेश, समर्थ,शुभम ,अंकित , कृष्ण,सावन आदि शामिल हुए ।

More Stories
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग