देहरादून
मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन कार्य किया गया। पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री आवास परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली गार्डन, बटर-फ्लाई फ्रेंडली गार्डन एवं बर्ड फ्रेंडली गार्डन) विकसित करने की दिशा में कार्य किये जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रचुर मात्रा में फूलों की प्रजातियां हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन में सहायक हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।
इस अवसर पर उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित और चेयरमैन देवभूमि पर्वतीय ग्रामोद्योग विकास संस्थान हरबर्टपुर अजय कुमार सैनी मौजूद थे।

More Stories
प्रेम नगर क्षेत्र में एटीएम तोडकर चोरी का प्रयास करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पर्यटन मंत्री ने कोलकाता ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर में किया प्रतिभाग, कहा दुनिया के पर्यटकों के लिए एक प्रमुख गंतव्य बनकर उभर रहा है देवभूमि उत्तराखंड, उत्तराखंड का बंगाल से एक विशेष सांस्कृतिक जुड़ाव है: महाराज
देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य, सेक्टर-05 के नागरिकों और संगठनों ने रखे विकास से जुड़े सुझाव, आने वाले देहरादून का विजन डॉक्यूमेंट “देहरादून महायोजना-2041”- बंशीधर तिवारी