देहरादून
कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने महामहिम राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान महामहिम राज्यपाल ने भराड़ीसैंण विधानसभा में सदन की कार्यवाही के लिए संसदीय कार्य मंत्री के रूप में डा. अग्रवाल की प्रशंसा की। महामहिम राज्यपाल ने समावेशी बजट के लिए भी डा. अग्रवाल को बधाई दी।
मंगलवार को राजभवन देहरादून में हुई मुलाकात में मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार ने एक वर्ष में अनेक ऐतिहासिक फैसले जनहित में लिए है। इसी क्रम में ही विधानसभा में प्रस्तुत बजट को जनता से संवाद के बाद तैयार किया गया है।
इस मौके पर महामहिम राज्यपाल ने संसदीय कार्यमंत्री के रूप में सदन की कार्यवाही को चलाने के लिए डा. अग्रवाल की प्रशंसा की। साथ ही बजट के लिए भी बधाई दी। इस मौके पर रामनवमी की भी शुभकामनाएं दी गईं।

More Stories
गुण्डा एक्ट में जिला बदर अभियुक्त को निर्धारित अवधि से पूर्व जनपद की सीमा पर प्रवेश करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
दबंग दिखने का शौक ले पहुँचा सलाखों के पीछे, अवैध देशी तमंचे के साथ 1 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति