हरिद्वार
धर्मनगरी हरिद्वार में इन दिनों आवारा पशुओं का आतंक इस कदर है कि वह अब लोगों की लिए जान का खतरा भी बनते नजर आ रहे हैं ताजा मामला कनखल के लाटोवाली गली का है जहां पर एक घर के बाहर गाय और सांड के झुंड का एक खतरनाक रूप देखने को मिला इस रूप का शिकार ट्यूशन से पढ़कर आ रहा एक बच्चा हो गया जिस पर सांड द्वारा हमला कर दिया गया करीब 1 से 2 मिनट तक बच्चा सांड के हमले का शिकार रहा जिसके बाद आसपास के लोगों ने बच्चे को बचाने की कोशिश की जिसके बाद सैंड ओर गाय के झुंड ने आसपास के लोगों पर हमला कर दिया गनीमत यह रही कि कोई हानि नहीं हुई लेकिन बच्चे को काफी चोटिल बताया जा रहा है इसी के साथ बच्चे को बचाने वाले युवक के भी काफी चोटें आई है।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह से बच्चे पर सांड द्वारा हमला किया जाता है और जब उसे बचाने एक युवक आता है तो उस पर भी पूरा झुंड हमला कर देता है जिसके बाद आसपास के लोग मिलकर दोनों को बचाने की कोशिश करते हैं घटना 27 तारीख सुबह 12:00 बजे के करीब की बताई जा रही है जिसका सीसीटीवी फुटेज अब काफी वायरल हो रहा है ।

More Stories
माह अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के लिये किया गया विदाई समारोह का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई भाव-भीनी विदाई
मुख्य सचिव ने चारधार यात्रा मार्गों के मानसून सीजन से पहले दुरूस्तीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग, बीआरओ, एनएचएआई एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग, बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर