देहरादून: प्रदेश में अगले 24 घंटे में मानसून दस्तक दे सकता है। साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बुधवार (आज) भारी बारिश की संभावना है। साथ ही दून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में भी भारी वर्षा की संभावना है। इसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तराखंड में दस्तक देने की संभावना है। साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में भी भारी बारिश की संभावना है।
इस साल मानसून के केरल में जल्द दस्तक देने के साथ ही उत्तराखंड में मानसून के जल्द पहुंचने की संभावना जताई गई थी। कुछ राज्यों में मानसून पहुंच भी गया, लेकिन बीच में मानसून के कमजोर पड़ने से अब मानसून नौ दिन की देरी से उत्तराखंड में दस्तक दे रहा है।

More Stories
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण
जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों का किया रेस्क्यू
गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार