उत्तराखंड
उत्तराखंड में आज कई स्थानों पर भारी बारिश हुई ।इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है ।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 और 12 जुलाई को उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट और 13, 14 और 15 जुलाई को येलो अलर्ट रहेगा। यानी अगले 5 दिनों राज्य में लगातार भारी बरसात होने के आसार हैं।
weather alert के मुताबिक 11 जुलाई को राज्य के सभी जनपदों में आकाशीय गर्जना वह आकाशी बिजली चमकने के साथ-साथ तीव्र बौछार और भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी और देहरादून जिले में अत्यंत भारी बारिश की संभावना है।
इसके अलावा 12 जुलाई को भी उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। वही 13, 14 और 15 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों में weather alert आकाशीय बिजली के साथ भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था