
देहरादून
पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती
पर एमडीडीए डालनवाला में हवन एवम पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर पुष्पांजलि अर्पित की गई ।इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव टीटू त्यागी ने कहा कि लौह महिला के नाम से मशहूर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी ताकत और कार्यशैली का का लोहा मनवाया। त्यागी ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी ने भारत को हर क्षेत्र में मजबूत और ताकतवर बनाने का काम किया। आज भारत आधुनिकता की जिस बुनियाद पर खड़ा है, वह कांग्रेस की ही देन है। उन्होंने कहा कि आज देश में जिस तरह का माहौल पैदा किया जा रहा है, उसे देखते हुए हम सबको स्वर्गीय इंदिरा गांधी के बताए और दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है।
इस अवसर पर आयोजित हवन में कांग्रेस प्रदेश सचिव टीटू त्यागी के साथ पूर्व पार्षद मूर्ति देवी,पार्षद प्रवेश त्यागी,आनंद त्यागी,प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह,पर्व पार्षद सुनील जायसवाल आदि के साथ दर्जनों लोगों ने शिरकत की। वहीं दूसरी ओर रायपुर रोड स्थित मित्तल वेडिंग प्वाइंट में भी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

More Stories
भारी वर्षा की चेतावनी- सात जनपदों में प्रशासन अलर्ट मोड पर, मौसम विज्ञान विभाग ने फ्लैश फ्लड का अलर्ट किया है जारी
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना ईंटों से नहीं, उम्मीदों से बने आशियाने, धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों के सपनों को मिला नया पता
भगवानपुर में आयोजित कलश बंधन महारैली में मुख्यमंत्री धामी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का किया शुभारंभ