हरिद्वार
रात्रि बस अड्डे से लिफ्ट देकर करीब 1:30 बजे रानीपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित बाल मंदिर सेकेंडरी हाई स्कूल के पीछे मैदान में 02 कार सवार व्यक्तियों द्वारा युवक को धमकाकर 5000 रुपये की ऑनलाइन ट्रॉजेक्शन करवाने तथा तत्पश्चात युवक से मोबाइल व नकदी लूट लेने के संबंध सम्बन्धी प्रकरण का कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।
घटना के खुलासे के लिए जुटी टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करते हुए सेक्टर 5 स्टेडियम के पीछे से द्वारा 02 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त कार मारूति आल्टो, लूटे गये सैमसंग मोबाइल व 18800/- नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. जयदेव पुत्र राजेश निवासी अंबेडकर नगर ज्वालापुर
2. देव कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी उपरोक्त
बरामदगी
1- घटना में प्रयुक्त कार मारुति अल्टो
2- लूटा गया मोबाइल सैमसंग ए-12
3- 18800₹ नकद

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया