हरिद्वार
दिनांक 14.08.2023 को वादिनी मंजू पत्नी टुनटुन निवासी चण्डीघाट कोतवाली नगर अपने बच्चा शिवा उम्र 07 माह के साथ मथुरा पुडी वाले के पास भीख मांगने के लिये बैठी थी ।
जहां पर एक अज्ञात महिला द्वारा प्लान बना कर वादिनी को लालच देकर आटा लेने भेजा जैसे ही वादिनी आटा लेने गई उक्त महिला वहां से बच्चा लेकर फरार हो गई।
जिसके संबंध में कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार पर मु0अ0स0 549/23 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना की गम्भीरता को देखते हुये एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु अधिनस्थों को निर्देशित किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज चेक कर दिनांक 15.08.23 अपहत्त बच्चा शिवा को आनंद विहार आईएसबीटी बस अड्डे दिल्ली से सकुशल बरामद करते हुए महिला अभियुक्ता सहित 02 आरोपियों को दबोचा गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- तमन्ना खातून पत्नि राजेन्द्र कुमार राठौर नि0 अहिरन टोला थाना बेनीगंज जिला हरदोई उ0प्र0 23 वर्ष 2- राजेन्द्र कुमार राठौर पुत्र सियाराम
*पुलिस टीम*
1-प्रभारी निरीक्षक श्रीमति भावना कैंन्थोला
2-निरीक्षक विजय सिंह (प्रभारी सीआईयू)
3-व0उ0नि0 श्री मुकेश थलेडी
4-उनि0 पवन डिमरी (सीआईयू)
5-उ0नि0 प्रियंका भारद्वाज
6-उ0नि0 आन्नद मेहरा
7-हे0का0पदम सिहं (सीआईयू)
8-का0हरवीर (सीआईयू)
9-का0 नरेन्द्र (सीआईयू) 10-का0 आन्नद

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री