हरिद्वार
20.5 वर्ष विभाग की शानदार सेवा देने वाले राजा की राजकीय सम्मान के साथ विदाई में सम्मिलित हुए जिले के पुलिस मुखिया
*”राजा” पुलिस लाइन का महत्वपूर्ण घोड़ा था। जिसके जाने का हम सभी को दु:ख है :: एसएसपी”*
वर्ष 2003 में पीटीसी मुरादाबाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर पुलिस विभाग का अंग बने “राजा” का 20.5 वर्ष की सेवा उपरांत लंबी बीमारी के बाद आज 24 वर्ष की आयु में देहांत हो गया।
हरिद्वार के पिछले दो महाकुंभ, दो अर्ध कुंभ एवं इस दौरान के सभी महत्वपूर्ण स्नानों में राजा द्वारा बेहतरीन सेवा दी गई। इसके अतिरिक्त जनपद देहरादून में भी अपनी सेवा दे चुके “राजा विगत कुछ समय से अस्वस्थ चल रहा था।
की मृत्यु की जानकारी मिलते ही एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह घुड़सवार लाइन बैरागी कैंप पहुंचे एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ राजा की अंतिम विदाई समारोह में सम्मिलित हुए।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच