देहरादून
कैंट विधायक एवम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री हरबंस कपूर ने वार्ड 34 गोविन्द गढ़ में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती महेंद्र कौर कुकरेजा जी के साथ सड़क एवम नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया ।
हरबंस कपूर ने कहा ये पूरे क्षेत्र की मुख्य सड़क है जो कि कांवली रोड और चकराता रोड को जोड़ती है सड़क में यातायात का दबाव भी अधिक है इस कारण इस सड़क का बिल्कुल ठीक होना अत्यंत आवश्यक था । कपूर ने कहा भाजपा सरकार लगातार प्रदेश को विकास की नए आयामो तक ले जा रही है मैंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण होने चाहिए । कपूर ने कहा कि पूरी विधानसभा में प्रत्येक सड़क का निर्माण किया जा चुका है और शेष कार्य है उसे भी बरसात के तुरंत बाद शुरू कर दिया जाएगा ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, पार्षद श्रीमती महेंद्र कौर कुकरेजा,, अपर सहायक अभियंता ललित मोहन बेंजवाल, सहायक अभियंता भारत रावत, लायक राम वर्मा, गगन मल्होत्रा, प्रशांत चावल, त्रिलोचन सिंह,, प्रमोद शर्मा, मेहर सिंह, सुरेंद्र सूर्यवंशी, ओंकार सिंह, प्रकाश चंद वर्मा, डॉ रमन नाकरा, जतिन कुकरेजा आदि लोग मौजूद रहे ।

More Stories
मुख्यमंत्री ने की राज्य में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा, एस्केप टनल को समानांतर सड़कों ( पैरेलल रोड्स) के रूप में किया जाए विकसित : मुख्यमंत्री
पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
सिटी फॉरेस्ट पार्क की भांति सहस्रधारा ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में बनेगा आधुनिक पार्क, मुख्य सचिव के समक्ष किया गया पार्क के लेआउट का प्रस्तुतिकरण