
देहरादून
प्रिंस चौक स्थित एक होटल में आयोजित सिख सेवक जत्थे की बार्षिक आम बैठक में सर्वसम्मिति से स. गुलज़ार सिंह को प्रधान एवं स. सेवा सिंह मठारु को महासचिव चुना गया जबकि स. गुरदीप सिंह टोनी को लीगल ऐडवाइजर तथा स. सतनाम सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया l
बैठक आरम्भ होने से पहले पुरानी कमेटी के सदस्यों ने अपने पदों से इस्तीफा दिया एवं स. गुरदीप सिंह टोनी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया l चुनाव अधिकारी की देखरेख में हुए चुनाव में स. गुलज़ार सिंह के नाम को प्रधान पद हेतू स. सतनाम सिंह जी ने प्रस्तावित किया एवं स. सेवा सिंह मठारु ने अनुमोदन किया जबकि महासचिव के पद हेतू स. सेवा सिंह मठारु के नाम को स. राजिंदर सिंह राजा ने प्रस्तावित किया एवं देविंदर सिंह भसीन ने अनुमोदन किया जिन्हें सर्वसम्मिति से चुन लिया गया l
चुनाव को आगे बढ़ाते हुए चुनाव अधिकारी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. राजिंदर सिंह राजा,उपाध्यक्ष पद हेतू स. सुरेंदर सिंह कोहली एवं स. मनजीत सिंह चांना,सचिव पद पर स. अरविन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष पद हेतू स. सतनाम सिंह, सह कोषाध्यक्ष स. जी एस साहनी,ऑडिटर स. आर एस राणा,जत्थेदार पद पर स. सोहन सिंह,एवं सरंक्षक के लिये स.गुरदियाल सिंह, स. गुरप्रीत सिंह जोली एवं स. देविंदर सिंह भसीन सर्वसम्मिति से चुने गए l
चुनाव अधिकारी ने विधिवत सभी चुने गए अधिकारियों की घोषणा की एबं सर्वसम्मिति से हुए चुनाव सदस्यों का आभार प्रकट किया l प्रधान स. गुलज़ार सिंह ने 27-11-2023 को आने वाले श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व एवं 25 नवम्बर को नगर कीर्तन में बढ़ चढ़ कर हमेशा की तरह सहयोग करने का अनुरोध किया l इस अवसर पर स. सुन्दर सिंह एवं स. जगमोहन सिंह आदि उपस्थित थे l
सेवा सिंह मठारु ने चुनाब अधिकारी स. गुरदीप सिंह टोनी एवं सदस्यों का अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद किया l

More Stories
माह अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के लिये किया गया विदाई समारोह का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई भाव-भीनी विदाई
मुख्य सचिव ने चारधार यात्रा मार्गों के मानसून सीजन से पहले दुरूस्तीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग, बीआरओ, एनएचएआई एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग, बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर