देहरादून
फंक्शनल मर्जर रुकवाने के लिए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त करते हुए इसके लिए महाराज का स्वागत किया।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन ने प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के हस्तक्षेप के बाद ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के फंक्शनल मर्जर के शासनादेश स्थगित किये होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज से उनके सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय में भेंट कर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुमका, महामंत्री नारायण किमौलिया, सोबन सिंह रावत, सुनील कोटनाला, जयवीर रांगड़, विनोद गिरी गोस्वामी, कैलाश राणा, सौरभ निर्मोही, विकास गोस्वामी, नवदीप रावत, जसवीर सिंह, पंकज उनियाल, धर्मवीर सिंह, हिमांशु वर्मा और दिनेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

More Stories
केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का किया आभार व्यक्त
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु छह दिवसीय विशेष तीर्थ यात्रा में हुए शामिल