देहरादून
राज्य लोक सेवा आयोग ने भर्तियों का जो कैलेंडर जारी किया था, उस हिसाब से शुक्रवार को यह भर्ती निकाली जाएगी। यह भर्ती सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के लिए होगी।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग शुक्रवार को समूह-ग की एक और भर्ती की विज्ञप्ति जारी करेगा। कैलेंडर के हिसाब से आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। यह भर्ती सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के लिए होगी।
प्रदेश में सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक के 891 पदों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्ती करानी थी।
पेपर लीक विवादों के बाद यह भर्ती चयन आयोग से राज्य लोक सेवा आयोग के पास आ गई थी। राज्य लोक सेवा आयोग ने भर्तियों का जो कैलेंडर जारी किया था, उस हिसाब से शुक्रवार को यह भर्ती निकाली जाएगी। इस भर्ती की परीक्षा अगले साल 12 फरवरी को कराई जाएगी। इससे पहले आयोग पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा की विज्ञप्ति जारी कर चुका है। आयोग पटवारी-लेखपाल भर्ती और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की विज्ञप्ति भी जारी कर चुका है। इनकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया गतिमान है।
अगली भर्ती बंदी रक्षकों की
राज्य लोक सेवा आयोग इसके बाद अगली भर्ती नवंबर के दूसरे सप्ताह में बंदी रक्षकों के लिए निकालेगा। कारागार विभाग में बंदी रक्षक पुरुष व महिला के 213 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा होगी। हालांकि इसकी तिथि अभी तय नहीं है।

More Stories
हरित दून के सपने को जमीन पर उतार रहा एमडीडीए, विश्व पर्यावरण दिवस पर 300 पौधों का महाअभियान, पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी – बंशीधर तिवारी
भीमताल झील के सौंदर्यीकरण हेतु झील के किनारे लगाए जाएंगे बोगनबेलिया के पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने की पौधारोपण की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 24 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति