भारतीय रेलवे में नौकरी करने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके अनुसार भारतीय रेलवे में 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी.
रेलवे में ये भर्ती कुल 3445 पदों पर पर निकली है। कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती की जाएगी.
आरआरबी एनटीपीसी के लिए अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है.
आरआरबी एनटीपीसी के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जबकि रिजर्व्ड कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.
भर्ती अभियान के तहत कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 21,700 प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। जबकि अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन्स क्लर्क के पद पर चयनित अभ्यर्थी को 19,900 रुपये सैलरी मिलेगी.
इस अभियान के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 21 अक्टूबर 2024 तय की गई है. आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक साइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा.

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया