देहरादून
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के नगर व देहात में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में “सशक्त नारी, समृद्ध नारी” कार्यक्रम के तहत पुनः महिला चीता मोबाइल को नियुक्त किया गया है । जिस सम्बन्ध में सभी थाना प्रभारियों को अपने-2 थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों की रोकथाम तथा स्कूल/कालेजो/संस्थानों के आसपास ईव टीजिंग की घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अकेले निवास कर रहे सीनियर सीटिजनों का हाल चाल जानकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
उक्त आदेश के अनुपालन में दिनांक 13/14.03.2024 को थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा महिला चीता मोबाइल कर्म0 गणों को थाना क्षेत्र में रह रहे अकेले रह रहे सीनियर सिटीजनों का हाल-चाल जानकर उनकी समस्याओं को निस्तारण करने हेतु रवाना किया गया । थाना रायपुर से संचालित गौरा चीता मोबाइल 07 में नियुक्त महिला चीता कर्मियों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अकेले निवास कर रहे 14 सीनियर सिटीजन बुजुर्ग महिलाओं/बुजुर्ग दम्पत्तियों को चिन्हित किया गया । जिनके आवास पहुंचकर उनकी आदरपूर्वक कुशलक्षेम पूछी गयी तथा सभी को फल वितरित किये गये । 02 बुजुर्ग महिलाओं द्वारा अपनी जरूरत की सामान समाप्त होना बताये जाने पर तत्काल उन्हे उपलब्ध कराया गया । पुलिस महिला कर्मचारियों का स्नेह पाकर सभी सीनियर सिटीजन प्रसन्नता प्रकट करते हुए अपना आशीर्वाद दिया ।

More Stories
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना
पुलिस चेकिंग के दौरान युवको को अनावश्यक वीडियो बनाना पड़ा महंगा, चालान कार्यवाही के साथ- साथ युवकों को काटनी पड़ी हवालात में रात
मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त – 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित