नई दिल्ली
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुराड़ी विधानसभा के दरोगा मार्केट में उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित कर उपस्थित लोगों से उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता से 25 मई को इंडी गठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार को वोटो की फ़ासी देने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान का अधिकार प्रयोग कर देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपने दायित्वों का निर्वहन अवश्य करने की अपील की। मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली वासियों से आगामी 25 मई को अधिक संख्या में मतदान करने और देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी को नई दिल्ली समेत देशभर में अपार समर्थन मिल रहा है और देश की जनता प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पूनम चौहान, राज्यमंत्री कैलाश पंत, आरसी बंसल, निगम पार्षद अनिल त्यागी, मण्डल अध्यक्ष दिनेश चौहान, विधानसभा संयोजक दीपक त्यागी, प्रवासी प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक गिरीश बलुनी, सुरेन्द्र ढोडियाल सहित हज़ारो की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री