देहरादून
श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर में आज मंदिर प्रांगण में निशुल्क कोविड-19 का एक दिवसीय वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में लाभार्थियों ने कैंप का लाभ उठाया। कैम्प में वैक्सीन की दूसरी डोज और कोविडशील्ड की प्रथम व द्वितीय डोज 18 वर्ष से ऊपर समस्त लाभार्थियों को लगाई गई कैम्प मैं लगभग 250 से भी अधिक लाभार्थियों ने लाभ उठाया दिव्यांगों व सीनियर सिटीजन की अलग से व्यवस्था की गई थी कैंप में मातृशक्ति पुरुष महिलाएं आदि उपस्थित रहे।
4 सदस्य चिकित्सकों व सुरक्षाकर्मियों की टीम ने संभाला मोर्चा जिसमे डॉ विभोर कुकरेती जी के नेतृत्व में आई टीम में वंदना राणा, योगेश कुमार, खजान सिंह,शामिल रहे। कैंप के कार्यक्रम में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, राहुल शर्मा, संजय गर्ग, दीपक मित्तल,नवीन गुप्ता, विकास नेगी, आशीष सक्सेना, विकी गोयल, अनुराग अग्रवाल, अनुराग गोयल, विनोद अग्रवाल, अमित गोयल आदि उपस्थित रहे।

More Stories
देहरादून में जमीन के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, मोथरोवाला में टिहरी विस्थापितों की जमीन दिलाने का दिया झांसा, सरकारी कर्मचारी ने कई लोगों के साथ मिलकर लगाया लाखों का चूना, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देशभर के दिग्गज एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का सुभारती में जमावड़ा, 15वें आईएसएकॉन-यूके 2026 का भव्य शुभारंभ