देहरादून
गबन रुद्रपुर द्वितीय डिवीजन के गदरपुर सब डिवीजन में हुआ है। हाल ही में यहां सहायक लेखाधिकारी को भेजा गया था। जब उन्होंने अकाउंट की पड़ताल की, तो उन्हें बड़े स्तर पर खामियां मिली। जब गहन पड़ताल की गई तो पता चला कि यहां साल भर से भी अधिक समय से बिजली बिल के रूप में जितना राजस्व जमा होना चाहिए था, वो नहीं हो रहा था। इसकी उच्च स्तर पर शिकायत की गई, तो मालूम चला कि बड़े स्तर पर बिजली बिलों का पैसा ऊर्जा निगम के खाते में जमा ही नहीं कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सबसे पहले मुख्य अभियंता रुद्रपुर जोन ने कैशियर पुष्पेंद्र शर्मा को निलंबित किया। इसके बाद बुधवार देर शाम मुख्यालय से अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह कार्की, एसडीओ फरमान हैदर जैदी और सहायक अभियंता राजस्व संजय कुमार को निलंबित कर दिया गया।
निदेशक ऑपरेशन एमएल प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच एसई राजकुमार को दे दी गई है। उनकी अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई है

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालो की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, *आपस मे मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, *ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार