देहरादून
देहरादून क्षेत्रान्तर्गत नेशनल बुक हाउस, एशियन बुक डिपो, ब्रदर्स पुस्तक भण्डार तथा युनिवर्सल बुक डिपो में प्रशासन व राज्य कर विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न कक्षाओं की पाठय पुस्तकों में ISNB नम्बर व बार कोड न होने तथा अन्य अनियमितताओं मिलने के सम्बन्ध में कोतवाली नगर पर 04 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत कराये गये थे। अभियोग पंजीकृत होने के उपरान्त भी उक्त प्रतिष्ठानों के संचालकों द्वारा लगातार किताबों की बिक्री की जा रही थी, जिसके सम्बन्ध में एसएसपी देहरादून को प्राप्त सूचना पर अपराध की पुनरावृत्ति होने व रोकने हेतु प्रशासनिक टीम गठित करने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी देहरादून को रिपोर्ट प्रेषित की गई थी। पुलिस द्वारा प्रेषित रिपोर्ट पर जिलाधिकारी देहरादून द्वारा उक्त चारों प्रतिष्ठानों को सीज करने के आदेश निर्गत किये गये।
उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक: 01-04-25 को पुलिस तथा प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा उक्त चारों प्रतिष्ठानों को बन्द कराते हुए उन्हें सीज किया गया।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था