देहरादून
भारतीय विदेश सेवा के निदेशक रैंक के अधिकारियों ने प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, संस्कृति, धर्मस्व, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम प्रबन्धन मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की।
डीन, सुषमा स्वराज विदेश सेवा संस्थान, विदेश मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा भारतीय विदेश सेवा के निदेशक रैंक के अधिकारी मदन कुमार घिल्डियाल, भास्कर भट्ट और महेंद्र सिंह पटियाल ने सोमवार को प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, संस्कृति, धर्मस्व, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम प्रबन्धन मंत्री सतपाल महाराज से उनके म्युनिसिपल रोड़ स्थित निजी आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट के साथ साथ विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।
ज्ञात हो कि विदेश सेवा संस्थान, विदेश मंत्रालय, नई दिल्ली के भारतीय विदेश सेवा के निदेशक स्तर के अधिकारियों का 06 से 10 मार्च 2023 तक उत्तराखण्ड राज्य में कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है। इसी के तहत इन अधिकारियों की भेंट प्रदेश के मुख्यमंत्री, माननीय राज्यपाल, काबीना मंत्री सतपाल महाराज के साथ प्रस्तावित थी।
इस मौके पर अपर सचिव प्रशांत आर्य, पर्यटन की एसीओ पूजा गर्बयाल, संस्कृति विभाग की निदेशक बीना एवं अपर निदेशक पंचायतीराज मनोज तिवारी भी उपस्थित थे।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच