देहरादन
देहरादून के व्यस्त रिस्पना पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती एक कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार चार युवक छिद्रवाला की ओर से आ रहे थे, जो मूल रूप से हल्द्वानी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आग लगते ही युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ये युवक आयुष एकेडमी से क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे, तभी अचानक गाड़ी में आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन को नुकसान पहुंचा है। आग बुझाने के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया जा रहा है और यातायात व्यवस्था सामान्य की जा रही है।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, आमजन को यातायात नियमों के महत्व के प्रति किया जागरुक, बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालो के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए वितरित किए निशुल्क हेलमेट
सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले शराबियों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ, 8 व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर