देहरादून
उत्तराखंड में अपनी आने वाली फ़िल्म की शूटिंग को पहुंचे प्रसिद्ब अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। केदारनाथ दर्शन के बाद आज फ़िल्म अभिनेता अक्षय देहरादून पुलिस लाइन पहुंचे जहां डीजीपी अशोक कुमार ने अक्षय कुमार का स्वागत किया। पुलिस लाइन में
‘पुलिस जवानों के साथ एक शाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जवानों के साथ अक्षय कुमार ने वॉलीबॉल मैच भी खेला। इस दौरान बड़ी संख्या में अक्षय कुमार के फैन मैच देखते हुए हूटिंग कर रहे थे। जबकि अक्षय के साथ मैच खेल रहे पुलिस कर्मी खासे खुश नजर आ रहे हैं।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच