देहरादून
प्रदेश में भारी बारिश एवं आपदा को दृष्टिगत रखते हुए पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने अधीनस्थ सभी विभागों के अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है। उन्होने केदारनाथ में फंसे यात्रियों से वहां स्थित होटलों व रेस्टोरेन्ट वालों द्वारा खाने के लिए अधिक धनराशि वसूलने पर जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को उनके विरूद्ध कार्यवाही के भी सख्त निर्देश दिए हैं।
प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा उनके संज्ञान में आया है कि भारी बारिश के चलते सड़कों के बंद होने के कारण केदारनाथ में फंसे यात्रियों से वहां स्थित होटल एवं रेस्टोरेंट संचालक यात्रियों से 50 रूपये की खाने की थाली के बदले उनसे 500 की राशि वसूल रहे हैं।
श्री महाराज ने कहा कि इस तरह की लूट कतई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्री मनुज गोयल से दूरभाष पर बात कर ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करते हुए चालान कटाने और केस दर्ज करने को कहा है। श्री महाराज ने कहा कि यात्रियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। शाम तक सभी बाधित मार्गों को खोल दिया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रशासन ने चारधाम यात्रा रूट पर सभी धर्मशालाओं को खुलवाने के साथ साथ यात्रियों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी कर दी है। श्री महाराज ने आपदा प्रबंधन सचिव श्री एस. ए. मुरुगेशन से बातचीत कर सुंदरखाल, रामनगर में फंसे लोगों को तत्काल रेस्क्यू करने के भी आदेश दिए हैं।
उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एहतियाती कदम उठाने के साथ-साथ पूरी तरह से मुस्तैद रहने को भी कहा है।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था