पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह अक्टूबर में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन

देहरादून

आज दिनांक 31-11-2023 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह अक्टूबर में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीणों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।

आज सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों का विवरण निम्नवत है।

1- जयकृत सिंह बुटोला, निरीक्षक ना0पु0, सेवाकाल 21 वर्ष, 01 माह, 23 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद हरिद्वार, मां0 मुख्यमंत्री सुरक्षा, जनपद चमोली, टिहरी गढवाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
2- राजकुमार, उ0नि0ना0पु0, सेवाकाल 41 वर्ष, 05 माह 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद हरिद्वार तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
3- विजेन्द्र प्रसाद, अ0उ0नि0 ना0पु0, सेवाकाल 41 वर्ष, 07 माह, 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद उत्तरकाशी, चमोली तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
4- श्रीमती अनिता रावत, अ0उ0नि0ना0पु0, सेवाकाल 35 वर्ष, 10 माह, 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी गढवाल, हरिद्वार, जीआरपी उत्तराखण्ड तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
5- मातवर सिह, अ0उ0नि0 स0पु0, सेवाकाल 41 वर्ष, 07 माह, 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी गढवाल, चमोली, गाजियाबाद, हरिद्वार, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
6- शीशपाल सिंह, अ0उ0नि0 ना0पु0, सेवाकाल 41 वर्ष, 05 माह, 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी गढवाल, अल्मोडा, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, टिहरी गढवाल तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
7- रघुनाथ सिंह , अ0उ0नि0 चालक, सेवाकाल 41 वर्ष, 07 माह, 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली, पौडी गढवाल, मुरादाबाद, पिथौरागढ, पौडी गढवाल, 46 पीएसी रूद्रपुर ऊधमसिंह नगर तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
8- श्रीमती सुनीता, अ0उ0नि0, सेवाकाल 25 वर्ष, 04 माह, 19 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद बरेली, राजभवन उत्तराखण्ड, हरिद्वार, उत्तरकाशी तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
9-  रणजीत सिंह मु0आ0 279 स0पु0(भू0पू0सैनिक), सेवाकाल 15 वर्ष, 01 माह, 12 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी गढवाल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
10- हरीश सिंह, मु0आ0 283 स0पु0 (भू0पू0सैनिक), सेवाकाल 15 वर्ष, 25 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
11- राजवीर सिंह, मु0आ0 वि0श्रे0 1206 ना0पु0, सेवाकाल 41 वर्ष, 01 माह, 10 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद हरिद्वार तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
12-  सज्जन सिंह नेगी, लीडिंग फायरमैन, सेवाकाल 40 वर्ष, 09 माह, 27 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी गढवाल, हरिद्वार, टिहरी गढवाल तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
13- श्रीमती माया देवी, अनुचर, सेवाकाल 10 वर्ष, 09 माह, 10 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा आई0आर0बी0 द्वितीय तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।

About Author

You may have missed