देहरादून
उत्तराखंड राज्य में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर एक ऐसा पत्र वायरल हो रहा है जिसमे देहरादून की धर्मपुर विधानसभा सीट से विधायक विनोद चमोली को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया हैं।

हालांकि, जब इस बाबत पड़ताल की गई तो पता चला कि सोशल मीडिया पर विनोद चमोली को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का फर्जी पत्र वायरल किया गया है। इस मामले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी पत्र वायरल किया जा रहा है। जिसकी शिकायत कर जांच कराई जाएगी।
वही अब इस मामले पर विधायक विनोद चमोली का भी बयान सामने आया है। चमोली ने कहा कि उन्हें भी सोशल मीडिया के जरिये इस बात का पता चला है लेकिन उन्होंने सभी से इस अफवाह पर ध्यान न दिए जाने की बात कही है।

More Stories
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट क्षेत्र के आशीर्वाद कॉलोनी पहुंचकर अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का लिया जायजा