हरिद्वार: लक्सर-सहारनपुर रेल मार्ग पर मोहम्मदपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने सेे एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी विद्या देवी गांव के पास से रेलवे लाइन क्रॉस कर रही थी। तभी वो यहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
ग्रामीण विकास कार्यक्रमों की गहन समीक्षा, प्रत्येक जनपद में पलायन रोकने तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु ठोस रणनीति तैयार करें–गर्ब्याल
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव लोक निर्माण ने किया चारधाम यात्रा मार्गो का स्थलीय निरीक्षण
हिमवीरों के संग रंगों का उत्सव: मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी जवानों का बढ़ाया मनोबल