चमोली
उत्तराखंड के चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। बताया गया है कि भूकंप आज तड़के पांच बजकर 58 मिनट पर आया।
भूकंप का केंद्र चमोली जिले का जोशीमठ था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है। रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में भी इसका असर देखा गया। भूकंप की आहत होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल इस भूकंप से कोई जानमाल का नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

More Stories
मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण
कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हुआ एक दर्दनाक हादसा, सिर पर पोल गिरने से वरिष्ठ कांग्रेस नेता की मौत
विक्रम हत्याकाण्ड में फरार चल रहे 5 अभियुक्तों पर 02-02 लाख रूपये का ईनाम हुआ घोषित