देहरादून
दिनांक 22 जनवरी 2024 को कोतवाली ऋषिकेश में वादी सकल साहनी पुत्र महेश्वर साहनी निवासी झुग्गी झोपड़ी मायाकुड, थाना ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर 21 जनवरी 2024 की शाम बैजनाथ साहनी पुत्र दुरई साहनी निवासी झुग्गी झोपड़ी बंगाली बस्ती मायाकुंड ऋषिकेश तथा उसके अन्य परिजनों के द्वारा उनके व उनके परिवारजनों के साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर डंडों व प्रेशर कूकर से मारपीट करने तथा दौराने मारपीट उनकी पुत्री रूपा के सिर पर गंभीर चोट आने तथा दौराने उपचार एम्स अस्पताल ऋषिकेश में उनकी मृत्यु हो जाने के संबंध में लाकर दाखिल की। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0- 36/2024 धारा- 304/323/504/506/34 भादवि बनाम बैजनाथ साहनी आदि अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। मृतका के शव का पंचायतनामा मूर्तिव कर एम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई।
घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, जिस पर फरार अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया| गठित टीम के द्वारा उच्च स्तरीय पतारसी सुरागरसी करते हुए मुखबिर तंत्र की सहायता से आज दिनांक 23 जनवरी 2024 को रोडवेज बस स्टैंड के पीछे आईएसबीटी ऋषिकेश से घटना उपरोक्त से संबंधित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विवेचना प्रचलित है।
*नाम पता अभियुक्तगण*
1- बैजनाथ साहनी पुत्र दुरई साहनी निवासी झुग्गी झोपड़ी बंगाली बस्ती माया कुंड ऋषिकेश देहरादून
2- शिवशंकर साहनी पुत्र बैजनाथ साहनी निवासी उपरोक्त
3- लड्डू साहनी पुत्र बैजनाथ साहनी निवासी उपरोक्त
4- सुनैना साहनी पत्नी बैजनाथ साहनी निवासी उपरोक्त
*बरामदगी*
1-एक प्रेशर कुकर (घटना में प्रयुक्त)
*पुलिस टीम*
1-वरिष्ठ उप निरीक्षक उत्तम रमोला
2-कांस्टेबल दिनेश मेहर
3-कांस्टेबल विकास
4-कांस्टेबल कुलदीप
5-कांस्टेबल अभिषेक
6-महिला कांस्टेबल पूनम

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री