दुकान के विवाद को लेकर हंगामा करने वाले 11 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून

दिनांक 22/10/2026 को डायल-112 के माध्यम से थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्रांतर्गत दीपनगर में दुकान के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर दोनों पक्षों को आवश्यक कार्रवाई हेतु चौकी पर बुलाया गया। चौकी पर बातचीत के दौरान दोनों पक्ष दुकान के विवाद को लेकर आपस में झगड़ा एवं गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को काफी समझाने-बुझाने व शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए। जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों के 11 व्यक्तियों को अंतर्गत धारा 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त -*

1- मोहित पुत्र सोमपाल निवासी दून एन्क्लेव, गली नं0-06, चंद्रबनी रोड, देहरादून
2- श्रीकांत पुंडीर पुत्र विनोद कुमार पुंडीर निवासी गीतांजलि एन्क्लेव, लेन नं0-01, यूनिवर्सिटी रोड, नेहरू कॉलोनी, देहरादून
3- वरुण चौहान पुत्र स्व0 सिंह चौहान निवासी दीपनगर, SBI ATM के निकट, नेहरू कॉलोनी, देहरादून
4- हिमांशु चौहान पुत्र अशोक चौहान निवासी दीपनगर, किसान डेयरी के निकट, नेहरू कॉलोनी
5- शैलेंद्र राणा पुत्र सुभाष राणा निवासी दीपनगर, SBI ATM के निकट, नेहरू कॉलोनी
6- ऋषभ चौहान पुत्र अशोक चौहान निवासी दीपनगर, किसान डेयरी के निकट, नेहरू कॉलोनी
7- शौर्य प्रताप पुत्र सुभाष सिंह निवासी दीपनगर, SBI ATM के निकट, नेहरू कॉलोनी
8- अनुज पुत्र हरवीर सिंह निवासी दून एन्क्लेव, गली नं0-06, चंद्रबनी रोड, देहरादून
9- प्रद्युमन राणा पुत्र जयवीर सिंह निवासी दीपनगर, नेहरू कॉलोनी
10- धीर सिंह पुत्र जयवीर सिंह निवासी उपरोक्त
11- सोनू राणा पुत्र जयवीर सिंह निवासी उपरोक्त

*पुलिस टीम -*

1- उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी, चौकी प्रभारी बाईपास
2- कां0 हितेश कुमार
3- कां0 विक्रम बंगारी
4- कां0 सत्यवीर सिंह

About Author

You may have missed