हरिद्वार
गर्मी बढ़ने के साथ ही हरिद्वार के गंगा घाटों पर यात्री स्नान के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं. ऐसे में बढ़ती गर्मी से बचने ले लिए लोग मां गंगा की शरण ले रहे हैं वही बढ़ती गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए मां गंगा का सहारा लेना आज एक युवक पर भारी पढ़ते-पढ़ते बच गया दरअसल हर की पौड़ी पर स्नान कर रहे 26 वर्षीय अजय का अचानक पैर फिसल गया और वह गंगा में बहने लगा जिसके बाद पुल से लटकी जंजीरों में जाकर युवक लटक गया जिसके बाद जल पुलिस की मुस्तैदी के कारण युवक को सही सलामत बचा लिया गया है ।जानकारी देते हुए हरिद्वार कोतवाली की थाना प्रभारी भावना केंथुरा ने बताया कि हर की पौड़ी चौकी के पास जल पुलिस द्वारा अजय उम्र 26 वर्ष को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।
जानकारी के अनुसार अजय हरिद्वार का ही स्थानीय निवासी है जो कि मां गंगा में स्नान कर रहा था अचानक पैर भी चलने से युवक गंगा में बहने लगा जिसके बाद जल पुलिस की हर की पौड़ी पर मौजूदगी और मुस्तैदी के कारण युवक की जान बच गई इसी के साथ भावना केंथुरा ने कहा कि हमारी द्वारा आने वाले सभी यात्रियों और स्थानों से निवेदन करते हैं कि वह मां गंगा में सावधानीपूर्वक स्नान करें और गंगा घाटों पर लगी जंजीरों को पकड़कर ही मां गंगा में स्नान करें।

More Stories
खराब मौसम की भेंट चढ़ा राहुल गांधी का अल्मोडा दौरा, कांग्रेस की चुनावी तैयारी को लगा बड़ा झटका, राहुल ने वीडियो कॉल के जरिये किया लोगो को संबोधित, भविष्य में पुनः उत्तराखंड आने की कही बात
नगर निगम देहरादून द्वारा डेंगू रोकथाम हेतु विशेष लार्वीसाइडल टैंकर अभियान का शुभारंभ, 15 लार्वीसाइडल टैंकरों को विभिन्न क्षेत्रों एवं वार्डों के लिए किया गया रवाना, महापौर और नगर आयुक्त ने वाहनों को दिखायी हरी झंडी
तड़के सुबह दून पुलिस और राजस्थान के बदमाशों में मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी