रामनगर
रामनगर में एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिला है, जिला नैनीताल के रामनगर में धनगढ़ी पुल में यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले में पलट गई। बस में कुल 35 लोग सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि मौके पर जेसीबी मशीन मौजूद थी।जिसकी मदद से इन तमाम यात्रियों को फौरन ही बस से बाहर निकाल लिया गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सभी को जेसीबी की मदद से बचा लिया गया है। इस दुर्घटना में नही हुई कोई बड़ी जनहानी। अक्सर देखा गया है कि लापरवाही के चलते इस तरह के हादसे का शिकार लोग हो जाते हैं।

More Stories
मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील, सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उत्तराखंड सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित, राज्य में बनाया जायेगा विशेषज्ञ चिकित्सकों का पृथक कॉडर-स्वास्थ्य मंत्री