
देहरादून
प्रदेश में मानसून लगभग पहुंच ही गया है जिसके चलते नगर निगम देहरादून ने भी अपनी कमर कस ली है। शहर में नदी नालों की सफाई का कार्य भी जोरो पर है। निगम के अधिकारियों ने भी सुपरवाईजरो को निर्देशित किया है कि वे अपने -अपने वार्डों के नालों समेत नालियों की सफाई व्यवस्था पूर्ण कर ले ताकि बरसात में किसी प्रकार की परेशानी न हो। निगम का हर एक सुपरवाईजर अपनी टीम के साथ सफाई व्यवस्था में जुट गया है।कल माजरा के सुपरवाईजर संजय बालू के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने नालों की सफाई आदि का कार्य पूर्ण किया। संजय बालू ने बताया कि हल्की बारिश के बावजूद कर्मचारियों ने मेन रोड के नालों का सफाई कार्य पूर्ण किया इसके अलावा वार्ड में कही भी नालों के चौक होने की सूचना मिलती है कर्मचारी उस जगह पहुंच कर सफाई व्यवस्था दुरस्त करने में जुटे है।

More Stories
प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे, दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण, विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी–पीएम मोदी
राज्य में विकास की सौगात लेकर आता प्रधानमंत्री का दौरा, अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत – मुख्यमंत्री
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की भेंट, सौंपा सरोपा, केंद्र व राज्य सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों की सिख समाज ने की सराहना