देहरादून
राजधानी के पलटन बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती पर चोरी करने का आरोप लगा। बताया जा रहा है कि युवती ने बाजार की कई दुकानों में चोरी और चोरी के प्रयास किए। रंगे हाथों पकड़े जाने पर युवती ने न सिर्फ सीनाजोरी की, बल्कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम से भी धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की।
पुलिस के अनुसार, युवती ने पहले तो अपना गुनाह मानने से इनकार किया, लेकिन जब दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने सख्ती दिखाई तो वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगी। युवती ने दावा किया कि उसका बेटा बीमार है, इसी वजह से वह चोरी करने पर मजबूर हुई।
पूरा घटनाक्रम बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों और मौके पर मौजूद लोगों के मोबाइल में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बतय्या जा रहा है कि आरोपी महिला सम्मानित परिवार की बहू है।जानकारी के मुताबिक नशे की आदि होने के चलते चोरी करने आई थी।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। बाजार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में रोष है और उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

More Stories
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘