दून पुलिस फिर बनी मददगार, मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के परिजनों की जानकारी कर युवती को सकुशल परिजनों के किया सुपुर्द

देहरादून

दिनांक 30-09-26 को पुलिस चौकी बिंदाल पर सूचना प्राप्त हुई कि राजेन्द्र नगर कौलागड़ रोड पर एक 18-19 साल की युवती लावारिस अवस्था मे घूम रहीं है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहीं हैं तथा अपने बारे मे कुछ भी बता पाने मे असमर्थ है।
सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा मौके से उक्त युवती को अपने साथ चौकी पर लेकर आई। उक्त युवती से उसका नाम पता जानने का भरपूर प्रयास किया गया किन्तु वह अपने संबंध मे कोई भी लाभप्रद जानकारी देने मे असमर्थ थी। बरामद युवती को सुरक्षा की दृष्टि से वन स्टॉप सेंटर मे दाखिल किया गया व बरामद युवती के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त करने हेतु CCR व विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से सूचना को प्रचारित/ प्रसारित किया गया साथ ही आस पास के सीमावर्ती जनपदों को भी सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से जानकारी साझा कर युवती के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करने के प्रयास किये गये।

पुलिस टीमों द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप युवती के परिजनो के रूड़की हरिद्वार में होने के सम्बंध में जानकारी मिली, प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू की गयी युवती को साथ लेकर उपरोक्त पते पर जाकर नाम पता तस्दीक कर युवती को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द किया गया। युवती के परिजनों द्वारा बताया कि युवती की माँ का देहांत हो गया हैं और तभी से वह मानसिक रूप से बीमार रहती है तथा बिना बताए गांव मे कहीं भी चली जाती है, जिसे जानने वाले घर छोड़ देते हैं, किन्तु इस बार हमारे काफी तलाश करने पर भी नहीं मिली।

युवती को सकुशल वापस पाकर उनके परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए देहरादून पुलिस का आभार व्यक्त किया।

About Author

You may have missed