देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों /किरायेदारों के सत्यापन हेतु दून पुलिस द्वारा नियमित रूप से व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक: 14-10-2024 जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/संदिग्धों के सत्यापन हेतु वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/नौकरो के सत्यापन की कार्रवाई की गई, इस दौरान कुल 2585 व्यक्तियों के सत्यापन किए गए तथा किराएदारों/ घरेलू नौकरों को सत्यापन न करने वाले 359 मकान मालिको के पुलिस एक्ट में चालान कर 35,90,000/- रुपए का जुर्माना किया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रो में संदिग्ध रूप से घूम रहे 76 व्यक्तियों को थाने लाकर उनसे पूछताछ कर सत्यापन के कार्रवाई की गई, जिनमे से 40 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान करते हुए ₹ 10000/- का जुर्माना किया गया।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच