देहरादून
जनपद नैनीताल में दिनांक: 06-01-24 से दिनांक: 10-01-24 तक आयोजित 13 वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता में जनपद देहरादून की क्रिकेट टीम द्वारा उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए ट्राफी पर कब्जा किया गया। आज दिनांक: 12-01-24 को विजेता टीम के सदस्यों द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में *पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* से शिष्टाचार भेंट की गयी। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा विजेता टीम के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा प्रतियोगिता के दौरान किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनांए दी।
दिनांक: 06-01-24 से दिनांक: 10-01-24 तक जनपद नैनीताल में 13 वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के दौरान जनपद देहरादून की टीम ने मुख्य आरक्षी 234 ना0पु0 मुकेश बंग्वाल की कप्तानी में पूरी प्रतियोगिता मे शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: जनपद ऊधमसिंह नगर, आई0आर0बी0 प्रथम वाहिनी, जनपद नैनीताल की टीमों को हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया गया। फाइनल मैच में जनपद देहरादून टीम का मुकाबला टूर्नामेंट की गत विजेता टीम 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार से हुआ, जिसमें विजय हासिल कर देहरादून की टीम द्वारा चल बैज्यन्ती ट्रॉफी पर कब्जा किया गया।

More Stories
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण’
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ, उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन