देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा देवभूमि उत्तराखण्ड में स्थित सभी होटल/ढाबों/फूड स्टालों पर पेय एवं खाद्य पदार्थों को बेचने वाले सभी प्रतिष्ठान स्वामियों के प्रतिष्ठानो/होटल/ढाबों/फूड स्टालों में पेय एवं खाद्य पदार्थ के मिलावट की जांच व जानकारी करते हुए वहां सफाई व्यवस्था, हाइजीन की जांच करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से भोजन बनाने वाली जगहो पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने की यथास्थिती को जांच करने के निर्देश दिये गये हैं।
आज दिनांक: 20-10-24 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल/ढाबों/फूड स्टालों/फूड आदी लगाकर खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों में पेय एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट, सभी कर्मियों का सत्यापन करने तथा सुरक्षा जांच करने के सम्बन्ध में आज भी अभियान चलाया गया।
*अभियान के दौरान 418 प्रतिष्ठानों को चेक किया गया।*
*138 संचालकों के विरुद्ध उनके प्रतिष्ठानों में गंदगी पाए जाने पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई 115 व्यक्तियों को सत्यापन नहीं कराए जाने पर उनको थाने लाया गया जिनके सत्यापन की कार्रवाई थाने में की जा रही है।*

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया