देहरादून
आज दिनांक 01-08-25 को स्थानीय व्यक्तियों द्वारा दूरभाष के माध्यम से थाना राजपुर पर सूचना दी कि कुठालगेट राजपुर रोड पर वाहन संख्या: डीएल-09-सीएपी-7287 के चालक द्वारा खतरनाक ढंग से गाडी चलाते हुए अपनी तथा आने जाने वाले अन्य लोगों की जान को खतरे में डाला जा रहा है। साथ ही कार में सवार युवक कार की खिडकियों से बाहर लटके हुए तथा शोर शराबा करते हुए हुडदंग मचा रहे हैं। सूचना पर थाना राजपुर पुलिस द्वारा तत्काल सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए कुठालगेट के पास ही कार को रोक कर चैक किया गया तो पाया कि कार के चालक दिशांत पवार पुत्र श्री प्रेमपाल पवार निवासी मुनिरका साउथ वेस्ट दिल्ली द्वारा शराब के नशे में गाडी चलाई रही थी तथा कार में सवार अन्य युवक सन्नी पंवार पुत्र धर्मेन्द्र निवासी शाहपुरजट दिल्ली, पंकज कुमार पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी जँहागीरपुर दिल्ली तथा अनिकेत पुत्र संजय निवासी मोलरबंद एक्सटेंशन बदरपुर बॉर्डर दिल्ली द्वारा वाहन की खिड़की से शरीर बाहर निकालकर शहर मे हुड़दंग मचाया जा रहा था। जिस पर पुलिस द्वारा कार चालक को मौके गिरफ्तार करते हुए वाहन को एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया तथा वाहन की खिडकियों में बैठकर हुडदंग कर रहे अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
विवरण अभियुक्त:
01: दिशांत पवार पुत्र प्रेमपाल पवार निवासी मुनिरका साउथ वेस्ट दिल्ली- चालक
02: सन्नी पंवार पुत्र धर्मेन्द्र निवासी शाहपुरजट दिल्ली,
03: पंकज कुमार पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी जँहागीरपुर दिल्ली
04: अनिकेत पुत्र संजय निवासी मोलरबंद एक्सटेंशन बदरपुर बॉर्डर दिल्ली
सीज किया गया वाहन: संख्या: डीएल-09-सीएपी-7287

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री