देहरादून
दिनांक 03/08/2026 को कोतवाली प्रेमनगर पर सूचना प्राप्त हुई कि बोरा हॉस्पिटल के पास प्रेम नगर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है, जिस पर दोनों पक्ष एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचा रहे हैं।
सूचना पर कोतवाली प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर दोनों पक्ष उग्र होकर एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे , जिससे रास्ते से आने जाने वाले लोगों के चोटिल होने की संभावना बन रही थी। मौके पर पुलिस बल द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों ही पक्ष और अधिक उग्र होकर एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों के 05 लोगों को धारा 170/126/135 BNSS में गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम पता :-*
1-करन साहनी पुत्र शंकर साहनी निवासी 11/1 स्पेशल विंग प्रेमनगर, उम्र -23 वर्ष
2-योगेश राना पुत्र प्रवेन्द्र सिंह राना नि0 मोहनपुर पावर हाउस प्रेमनगर, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष
3- समीर पुत्र अजीत कुमार निवासी राना चौक अम्बीवाला थाना बसन्तविहार, देहरादून, उम्र 23 वर्ष
4-सोबिन वर्मा पुत्र प्रवेश वर्मा निवासी पुरानी मिट्ठी बेरी, थाना प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष
5- सौरभ राना पुत्र वलवन्त सिंह राना नि0 कृष्णा विहार स्मिथ नगर थाना प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 31 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- अ०उ०नि० रामलाल
2- कां० कैलाश
3- कां० राजीव
4- कां० संजय
5- कां० संदीप
6- कां० मोहन
7- कां० कैलाश

More Stories
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज एवं येलो अलर्ट आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यों हेतु ₹ 80.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति